jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हरदा : आठ लाख 40 हजार रुपये कीमत की 12 किलो चांदी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

माल खरीदने वालों को भी पुलिस ने बनाया आरोपी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। चोरी का माल खरीदने वालों पर कार्यवाही करते हुए हरदा पुलिस ने 12 किलो चांदी की सिल्लियां चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी का माल खरीदने वालों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान एवं एसडीओपी हिमानी मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन से टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र अंतर्गत 19 जुलाई 2020 को चोरी के संबंध में प्राप्त सूचना पर से गोलू उर्फ शाहिद पिता इकबाल निवासी खेड़ीपुरा को गिरफ्तार किया। जिसने उक्त दिनांक को चोरी करना कबूल किया एवं चोरी किया गया माल को बेचने में सहयोगी अजमत पिता अनारदीन निवासी मानपुरा को गिरफ्तार किया। जिसने उक्त चोरी हुआ माल अपने जीजा अब्बास पिता यूनुस खान निवासी इब्राहिम कॉलोनी जिला आगर को बेचना बताया। पुलिस टीम द्वारा आगरा पहुंचकर उक्त आरोपी अब्बास पिता यूनिस से 12 किलो चांदी की सिल्ली 7 नग कुल कीमत 840000 रुपये बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर हरदा लाया गया। गोलू उर्फ शाहिद पिता इकबाल निवासी खेडीपुरा से नगदी 10000 बरामद किए एवं चोरी का माल खरीदने वाले को धारा 411 का मुलजिम बनाया गया। आरोपियों को पुलिस रिमांड से न्यायालय पेश किया गया।