हरदा: कपड़ा बाजार में रातों रात वीम कॉलम खड़े कर रास्ते पर अतिक्रमण मामले मे कलेक्टर ने जांच टीम बनाई, निर्माण कार्य पर लगी रोक
जिला कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागो के अधिकारियों की जांच टीम बनाई
मकड़ाई समाचार हरदा । नगर के व्यवसायिक क्षेत्र घंटाघर में दुकान के सामने होकर जाने वाले मार्ग पर छत बनाने एवं रास्ते पर बीम कालम बनाने के मामले में भाजपा पार्षद संजय लोकवानी के विरुद्ध वहां व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की । उक्त घटना के विरोध में रविवार को कपड़ा व्यापारी संघ ने कलेक्टर कार्यालय पंहुच कर अपर कलेक्टर जेपी सैय्याम को ज्ञापन सौपकर रोष व्यक्त करते हुए निर्माण तत्काल रूकवाने का अनुरोध किया है उन्होने कार्यवाही न होने की स्थिति में बाजार बंद करने की बात भी कहीं है।
बुधवार को व्यापारियों की ओर से प्रकाश टाँक अधिवक्ता ने न्यायालय कलेक्टर में याचिका प्रस्तुत की उस पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने यह आदेश पारित किया है। कमेटी 15 दिन में जांच करके रिपोर्ट देगी उसके बाद निराकरण किया जाएगा तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है।
नपा के प्रस्ताव एवं किन आधारो पर निर्माण कार्य हो रहा है।इस पर किन लोगो की सहमति थी।निर्माण कार्य के आस पास के लोगो की क्या मंशा रही हैं। संबंधित जांच रिर्पोट तैयार की जायेगी तब तक के लिये निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई।

