हरदा : कलेक्टर श्री गर्ग ग्राम चौपालों में सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं, 30 जून को बड़झिरी, इन्द्रपुरा, बांसपानी, चन्द्रखाल, कायदा, बोरपानी सहित वनग्रामों का करेंगे दौरा
हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग शुक्रवार 30 जून को जिले के ग्राम बड़झिरी, इन्द्रपुरा, बासपानी, चन्द्रखाल, कायदा, बोरपानी, मालेगांव, केली, लोधीढाना, कचनार व गोहटी का दौरा कर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उपस्थित अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करायेंगे। इस दौरान आयोजित ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकारी जानकारी देंगे। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि भ्रमण के दौरान वे उपस्थित रहें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित क्लस्टर के उपयंत्री, पंचायत समन्वयक अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहें।

