ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आप के भाग्य के सितारे हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट...

हरदा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरु के  निष्कासन को सही और गलत ठहराया गया !  पढ़िए किसने क्या कहा !

हरदा : वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाशचंद्र वशिष्ठ ‘गुरु’ के कांग्रेस पार्टी से 6 साल के निष्कासन पर शीतलहर के बीच माहौल गर्मा गया है।  सेठ गुट के विश्वसनीय व चाणक्य माने जाने वाले वरिष्ठ नेता के निष्कासन पर पार्टी के ही लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है।  कुछ प्रतिक्रिया में जहां पार्टी के फैसले को सही ठहराया गया है तो वहीं अन्य प्रतिक्रिया में बिना शोकाज दिए ऐसे फैसले को तानाशाही करार दिया गया है।

इधर, भाजपा के कांग्रेस प्रकोष्ठ और कांग्रेस के भाजपा प्रकोष्ठ को लेकर जनचर्चा के दौर अभी भी चल रहे हैं।

मकड़ाई एक्सप्रेस ने शहर में कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई लोगों की प्रतिक्रिया ली गयी। भाजपा के जिलाध्यक्ष से भी उनकी राय ली गयी। जनता जनार्दन की अदालत में ये सभी प्रतिक्रियाएं सादर प्रस्तुत हैं –

◆ पार्टी ने सही किया। पार्टी विरोधी काम हमेशा गुरु ने किया। खुलेआम भाजपा के लिए इन्होंने काम किया। जबकि कांग्रेस ने इनको मान सम्मान सब कुछ दिया।
– यूसुफ बाबा वरिष्ठ कांग्रेसी

◆ पार्टी ने गलत निर्णय लिया। प्रकाश गुरु ने पार्टी से वर्षो से जुड़े हैं। पार्टी के लिए बहुत काम किया। किसी भी प्रकार का कोई शोकाज नोटिस उन्हे नही दिया। सीधे कार्यवाही करना गलत है।
– पंकज बाफना हरदा

◆ चालीस साल से जुड़े हुए पदाधिकारी वरिष्ठ व्यक्ति को बिना किसी आधार के निकालना गलत है। पार्टी को इससे नुकसान होगा ,फायदा नही
– अशोक बंसल

◆  प्रकाश गुरु जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जो कि प्रदेश सचिव हैं। उनको हटाना तानाशाही की पराकाष्ठा है। अनुशासन हीनता की थी तो पहले कारण बताओ नोटिस देना था। उनके विचार से संतुष्ट नही होने पर आप कार्यवाही करते। ये कार्यवाही गलत है।
– अशोक नेगी वरिष्ठ कांग्रेसी

◆ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पास विधायक और नेता प्रतिपक्ष ने शिकायत आवेदन दिया था। पार्टी ने कुछ सोच समझकर ही निर्णय लिया होगा।

- Install Android App -

– रविशंकर शर्मा वरिष्ठ काग्रेस नेता

 

◆  पार्टी ने नेक निर्णय लिया है।
– संजय पस्टारिया कांग्रेस नेता

◆ नगर पालिका चुनाव में पार्टी के विरोध में इन्होंने काम किया था। मुझे मेरे वार्ड के कार्यकर्ता सहित अन्य जगह से कार्यकर्ताओं ने फोन करके कहा । उस समय  एक निर्दलीय इनका ही खास समर्थक था। उसे इन्होंने ही खड़ा करवाया था। जिसको लेकर मेने पूर्व में शिकायत की थी  दो लोगो को पूर्व में  पार्टी ने निकाला था। तीन लोगो की शिकायत की थी।

– अमर रोचलानी नेता प्रतिपक्ष हरदा नगर पालिका

◆ मैं तो किसी भी पार्टी से जुड़ा हुआ नही हूँ। मैं एक व्यापारी हूं । मैं क्या प्रतिक्रिया दूँ । पार्टी से जुड़े लोग ही प्रतिक्रिया देंगे।

– देवव्रत अग्रवाल

●  ये कांग्रेस पार्टी व्यक्तिगत मामला है। फिर भी वो वरिष्ठ नेता है। एम उन्होने कांग्रेस के लिए काम किया था। हमारे प्रत्याशी के विरोध में काम किया था। पार्टी को सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए।

– राजेश वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष