jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

हरदा : कालीचरण ने जनसुनवाई में अपने गाँव के लिये मांगा आंगनवाड़ी भवन

मकड़ाई समाचार हरदा। सामान्यतः यह देखा जाता है कि जनसुनवाई के दौरान आवेदक अपनी व्यक्तिगत समस्याओं व परेशानियों को लेकर आवेदन देते है। मंगलवार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक कालीचरण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम कुमार शर्मा से मिला और उसने ग्राम झाड़पा में आंगनवाड़ी भवन न होने से बच्चों को होने वाली परेशानियाँ बताते हुए गाँव में आंगनवाड़ी भवन की मांग की। जिला पंचायत के सीईओ ने आवेदक कालीचरण की निस्वार्थ भावना को देखते हुए जनसुनवाई में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी से सलाह की तो उन्होने बताया कि हाल ही में कुछ आंगनवाड़ी भवन शासन से स्वीकृत हुए है, उनमें से एक झाड़पा में भी बनाया जा सकता है। मौके पर ही मौजूद कलेक्टर संजय गुप्ता ने भी झाड़पा में आंगनवाड़ी भवन के लिये सहमति दे दी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय गुप्ता ने 34 नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अपर कलेक्टर जे.पी. सैयाम, सीईओ जिला पंचायत राम कुमार शर्मा के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास, कृषि, सहकारिता, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।