हरदा : पुलिस प्रशासन का धन्यवाद जो विधायक प्रतिनिधि पर FIR दर्ज की, मंत्री पटेल अपने विधायक प्रतिनिधि को पद से हटाए !
मकड़ाई समाचार हरदा। विगत दिनो नगर परिषद खिरकिया के क्षेत्रिय विधायक व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रतिनिधि पूनमचंद गुप्ता द्वारा सोशल मिडिया पर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं कांग्रेस की राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूध अपशब्द कहे जाकर दो धर्मो के मध्य वेमनस्यता फैलाकर देश विरोधी कथन कहे गए। जिसके विरोध में समस्त कांग्रेसजनों द्वारा छीपाबड़ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई थी। जिस पर पुलिस द्वारा सोमवार को भा.द.स. 1860 153-ए, एवं भा.द.स. 505(2) के तहत पराध पंजीबद्ध किया गया है। जिस हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ती जारी कर प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इससे यह सिद्ध हो चुका है की कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रतिनिधी द्वारा गलत कार्य किया गया था परन्तु अभी तक कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा अपने प्रतिनिधि को पद से नही हटाया गया और पूरे घटना क्रम के ऊपर भी कोई प्रतिक्रिया नही दी गई। मैं कमल पटेल से यह पूछना चाहता हूं की आप के प्रतिनिधि द्वारा किया गया कृत्य जिस पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है। क्या आप उसे गलत नही समझते, क्या आपके मन में भी भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नही है, यदि आप इनका सम्मान करते है तो पूनमचंद गुप्ता को तत्काल अपने प्रतिनिधी के पद से हटाए और उसे संररक्षण देना बंद करे।
