jhankar
ब्रेकिंग
केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : कृषि मंत्री श्री पटेल ने विधायक निधि से 10 गांवों के लिए टैंकर प्रदान किए |

हरदा | प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से जिले के 10 गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिए पेयजल टैंकर प्रदान किये। सर्किट हाउस हरदा में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री पटेल ने अपनी विधायक निधि से पेयजल टैंकर वितरित किए। इस मौके पर जिन गांवों को पेयजल टैंकर दिए गए, उनमें ग्राम बारंगी, चौकड़ी, ग्राम पंचायत चौकड़ी के ग्राम लोध्याखेड़ी,  ग्राम धुरगाड़ा, ग्राम पंचायत मसनगांव के ग्राम गांगला,  ग्राम पंचायत छिड़गांव के ग्राम ऐड़ाबेड़ा, ग्राम पंचायत सोनतलाई के ग्राम नवरंगपुरा, ग्राम पंचायत सोनखेड़ी के ग्राम भुवनखेड़ी, ग्राम नीलगढ़ माल व ग्राम बागरूल को पेयजल टैंकर दिए गए हैं। इस अवसर पर इन गांवों के ग्रामीणजन, सरपंच और पंचायत सचिव मौजूद थे।