jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

हरदा : खेती खेड़ो हरी नाम की प्रस्तुति के लिए ग्राम कुकरावद का दल भोपाल रवाना

हरदा : ग्राम कुकरावद हरदा से गणगौर सांस्कृतिक सामाजिक विकास संस्था एवम् ऋतु रंग शाला द्वारा 3 जून को भोपाल में रंग त्रिवेणी साहित्य एवम् संस्कृतिक समिति द्वारा भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित “लोक बोली नाट्य समारोह” में नाटक “खेती खेड़ो हरी नाम की” का नाट्य मंचन किया जाएगा इस नाटक का निर्देशन नरसिंहपुर निवासी एवम् मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल से शिक्षित अंशुल दुबे ने किया है इसका संगीत संयोजन पंडित विकास शुक्ला द्वारा किया गया है नाटक में मंच पर विकास शुक्ला,जगदीश खोरे,रितेश खोरे,हरिश्याम पाटिल,राजकुमार दुगाया ,तरुण बांके ,सोनू काजबे,अंकित खोरे,शेखर टाले,दुर्गेश मालवीय,तनिश खोरे,शुभम खोरे,समर्थ खोरे, रामनिवास खोरे,गणेश खोरे द्वारा अभिनीत किया जाएगा गौरतलब है की इस नाटक की पूर्व मैं प्रस्तुतियां जबलपुर,खंडवा,हरदा और अन्य जगह भी की जा चुकी हैं नाटक में संत सिंगा जी के दर्शनशास्त्र को उनकी वैचारिकता को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है जिसमे नारदी शैली के गीत और निमाड़ी लोक गीतों का समावेश प्रस्तुति को और मनमोहक बना देता है