jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

हरदा : चिकित्सकों ने की चाय पे चर्चा ग्रामीणों को बताया मेडिक्लेम करवाने के फायदे

मकड़ाई समाचार हरदा। रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी, हरदा द्वारा ग्राम खमलाय में कल रात को चाय पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संस्था पदाधिकारी एवं चिकित्सक डॉ. विशाल सिंह बघेल, डॉ. सुनीत गौर, डॉ. राजकुमार लहरी ने ग्रामीणों से चर्चा की। वैक्सीनेशन एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के साथ ही कोरोना, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण, बचाव के तरीके, व्यायाम, खानपान आदि पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनाई जिनको वक्ताओं द्वारा हल किया गया।

- Install Android App -

चिकित्सकों ने उपस्थित ग्रामीणों को मेडिक्लेम करवाने के फायदे बताकर पूरे परिवार का मेडिक्लेम करवाने की शपथ दिलाई ताकि भविष्य में किसी गंभीर बीमारी के कारण आर्थिक बोझ ना आ सके। कोरोना के पहले एवं कोरोना काल के बाद गंभीर बीमारियों के लक्षणों में हुए फेरबदल एवं बीमार व्यक्ति द्वारा की जाने वाली लापरवाहियों पर विस्तार से चर्चा की। कोरोना काल के दौरान गांव के बिश्नोई समाज के युवा साथियों, ओन्ली 29 ग्रुप, अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन एवं अन्य ग्रुप के द्वारा किए गए सेवा कार्य की सभी ने प्रशंसा की एवं विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने अतिथि वक्ताओं का साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात सर्द रात में सभी ने चाय का लुफ्त उठाया। इस दौरान ग्राम खमलाय, कांकरिया, बड़नगर, हरपालिया एवं आसपास के ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।