मकड़ाई समाचार हरदा। कहते हैं कि योग्यता किसी की मोहताज नहीं होती। अपने कार्यों के दम पर वह एक न एक दिन कोई मुकाम जरुर हासिल कर लेती है। ऐसा ही कुछ हरदा की पूर्वी शुक्ला के साथ हुआ। आज विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म नेटवर्किंग, प्रचार प्रसार, हंसी मजाक, जानकारी आदि के साथ ही अपनी योग्यताओं को एक मंच देने का जरिया भी हो चुके हैं। पूर्वी ने बताया कि वह अपनी पेंटिंग्स को लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। इसी के अंतर्गत 1 दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर लंदन में आयोजित होने वाली फिजिकल एग्जीबिशन का ऐड देखा। इस प्रदर्शनी में सहभागिता करने के लिए पूर्वी ने अपनी कुछ पेंटिंग्स को मेल किया, जिनमें से तीन पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए चयन की गई। पूर्वी को इसकी सूचना संस्था के एवलिन द्वारा मेल के माध्यम से दी गई। यह प्रदर्शनी 24 से 30 दिसंबर तक लंदन में आयोजित होगी। इसके अंतर्गत प्रतिभागी अपनी पेंटिंग्स बेच भी सकते हैं। पूर्वी की इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष व्याप्त है।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी
हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु...
विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज
रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे
9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित
ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल
भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
