हरदा : जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की।
जनसुनवाई में टिमरनी निवासी श्री नरेन्द्र कुमार राजने ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया को अपने पुत्र का जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर श्री सिसोनिया ने एसडीएम टिमरनी को पात्रता अनुसार जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के निर्देश दिये। ग्राम रेल्वा निवासी श्री रामलाल बलाही ने सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन देकर अपनी कृषि भूमि पर आने जाने का रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर श्री सिसोनिया ने तहसीलदार हंडिया को सात दिवस में समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में रतनकुंवर बाई ने अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे को अपनी जमीन का गलत सीमांकन किये जाने की शिकायत करते हुए अनुरोध किया कि उसकी भूमि का दोबारा सीमांकन कराया जाए, जिस पर उन्होने तहसीलदार सिराली को आवेदक की उपस्थिति में फिर से सीमांकन कराने के निर्देश दिये।
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां...
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
