jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

हरदा: ज़िला में आवासीय क्षेत्र में  गैस गोडाउन , बीच शहर में बने गैस सप्लाय केंद्र ।  

  एक्सप्लोसिव लायसेंस , बीमा का अभाव, फ़ूड विभाग नहीं करता जांच,  बारूद ब्लास्ट विभीषिका के बाद भी आंख मूंद के बैठा प्रशासन !

हरदा ।  जी हां। बारूद ब्लास्ट की भीषण विभीषिका  में 13 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, अनेकों लोगों के बेघर होने के बावजूद प्रशासन भविष्य में होने वाले खतरों से निबटने के बजाय आखें मूंदे बैठा है।

ज़िला हरदा में संचालित विभिन्न गैस एजेंसी के गोदाम रिहाइशी इलाके में आ गए हैं।   ये स्थिति हरदा जिला मुख्यालय और तहसील क्षेत्र में निर्मित हो रही है।  हरदा एचपी गैस का गोदाम भी आईटीआई के नजदीक है। ये जगह बैरागढ़ स्थित बारूद विस्फोटक स्थल से बहुत करीब है।  विस्फोट के दौरान गैस गोदाम में आग लगने को लेकर भी खेड़ीपुरा का बड़ा हिस्सा अफवाह के चलते खाली हो गया था।  इसी तरह भारत गैस के गोदाम , एचपी की अन्य एजेंसी भी रिहाइशी इलाके में है। ये स्थिति पूरे जिले में निर्मित है।  देश भर में गैस सिलेंडर विस्फोट से जुड़ी खबरों पर नज़र करें तो  जिला हरदा के करीब 50 हजार कनेक्शन को लेकर सेफ्टी नॉर्म्स की स्थिति को देखते हुए मामले की गंभीरता से समझा जा सकता है।

हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली, रहटगांव, कर्तानामे संचालित  विभिन्न गैस एजेंसी की नियमित जांच को लेकर  लापरवाही की चर्चा है।  जांच में एक्सप्लोसिव लायसेंस, बीमा, फ़ूड विभाग  द्वारा की जाने वाली जांच प्रमुख हैं। सूत्रों की मानें तो गैस कंपनी के सेल्स ऑफिसर भी एजेंसी पर जांच नहीं करते हैं।  जानकारों का मानना है यदि किसी कम्पनी की एजेंसी के बीमा के अभाव में टँकी ब्लास्ट के होने वाले हादसे में सम्बंधित उपभोक्ता मुआवजे क्षतिपूर्ति से वंचित हो सकता है।

- Install Android App -

इसी तरह बीच शहर में  किराए से चल रहे गोदाम से गैस टँकी की सप्लाई होने तथा गलियों में टंकी की  भरी गाड़ी का होना भी बड़ा सिरदर्द है।

ये है स्थिति –

हरदा – एचपी की  2 एजेंसी  गोदाम
हरदा  – भारत गैस की 1 एजेंसी गोदाम

सिराली – भारत गैस एजेंसी, गोदाम
रहटगांव – इंडेन गैस एजेंसी , गोदाम
टिमरनी – एचपी गैस एजेंसी, गोदाम
खिरकिया – भारत गैस एजेंसी, गोदाम
हंडिया – एचपी गैस एजेंसी, गोदाम
करताना –  भारत गैस एजेंसी, गोदाम

◆ स्रोत के मुताबिक जिला में 50 हज़ार के करीब गैस उपभोक्ता है।