ब्रेकिंग
अजब गजब :कुत्तो के डर से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा:  वन विभाग ने रेस्क्यू किया चिड़िया घर भेजेंगे ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया बढ़ेगी भारत की धाक:  आपरेशन सिन्दूर को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच प... एस.डी.ई.आर.एफ. ने  तहसील कार्यालय रहटगांव में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण 2025 में अब बिना लाइन लगाए, घर बैठे करें Ration Card Online Apply, पाएं सस्ता अनाज और ढेरों सरकारी फ... 2025 में घर बैठे बनाएं अपना E Shram Card, पाएं ₹3000 पेंशन और लाखों के फायदे! जानें पूरी प्रक्रिया MP Board 10वीं-12वीं वालों के लिए सुनहरा मौका फेल या कम नंबर? अब दोबारा परीक्षा दें! MP Board Second... पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर खारपा गांव में 5 महीने पहले जला ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग ने नही बदला, ग्रामीण बोले मंत्री पटेल की भी नही सुनते अधिकारी

मकड़ाई समाचार हरदा। विद्युत विभाग की लापरवाही अनदेखी के कारण किसान परेशान है। जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर ग्राम खारपा में दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं जिसमें से एक ट्रांसफार्मर 5 महीने से बंद पड़ा है और एक ट्रांसफार्मर सिर्फ 1 फेस निकाल रहा है। एक फेस पर पूरा गांव का बिजली का लोड है ।इस कारण गांव में घरों में पीने के पानी की मोटरे नहीं चल पा रही है और मवेशियों एवं नागरिकों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है की ट्रांसफार्मर के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करा दिया गया परंतु आज तक नहीं लगाया गया।

- Install Android App -

कृषि मंत्री ने वीडियो कॉल पर ग्रामीणों से कहा था कि 2 ट्रांसफार्मर लगा देगे,  विद्युत विभाग के अधिकारी को मंत्री जी ने फोन पर आदेश भी दिए लेकिन विभाग भुला, एक लगाया वह भी एक महीने में जल गया

लगभग 5 महीने पहले कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया था कि आपके गांव के दोनों ट्रांसफार्मर 65 – 65 KVA के ट्रांसफार्मर लगवा दिए जाएंगे लेकिन एक ट्रांसफार्मर 65 का लगाया वह भी जल गया ओर दूसरा आज तक नही लगाया गया।

वीडियो काल पर मंत्री जी से बात करवाने वाले विधायक प्रतिनिधि
लीलाधर बांके भी गायब हो गए।  बात करवाई जय कारे लगवाए और भूल गए। उनके द्वारा भी किसानो की इस समस्या की ओपचारिकता ही निभाई गई। हरदा विधायक व मंत्री कमल पटेल के आदेशों की विद्युत विभाग सिर्फ खाना पूर्ति करता है। कृषि मंत्री के आदेशो को इस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नही मानते। इसी कारण 5 महीने से जला हुआ ट्रांसफार्मर गांव खारपा में शोपीस बनकर लगा है। आड़े तिरछे खंबे गांव की सुंदरता में चार चांद लगा रहे है। विद्युत विभाग कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है। वही मंत्री कमल पटेल की विद्युत विभाग के अधिकारी नही सुनते। किसानो ने मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी और जिलाधीश महोदय ऋषि गर्ग का ध्यान आकर्षित कराया की किसानो की इस ट्रांसफार्मर की समस्या का शीघ्र निराकरण हो नही तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे।