jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें  हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस हरदा-खिरकिया में सरदार पटेल के नाम से बनेंगे पार्क, लगेंगी प्रतिमाएं

हरदा जिले में आधार पंजीयन के लिए संचालित हैं कुल 50 केंद्र | 

हरदा | हरदा जिले में आधार पंजीयन के लिए कुल 50 केंद्र संचालित हैं । कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि इनमें ई गवर्नेंस सोसायटी द्वारा कुल 19 केंद्र संचालित हैं। जबकि इंडियन पोस्टल बैंक द्वारा 23, अन्य बैंकों द्वारा 7 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 केंद्र जिले में संचालित है।
ई गवर्नेंस सोसायटी द्वारा संचालित केंद्रों में नगर पालिका हरदा में तीन केंद्र, कलेक्ट्रेट में एक, लोक सेवा केंद्र में एक, जनपद पंचायत हरदा में दो केंद्र, नगर पालिका हरदा कार्यालय में एक केंद्र, तहसील कार्यालय खंडवा में 2 केंद्र, लोक सेवा केंद्र हंडिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया, जनपद पंचायत खिरकिया, कृषि उपज मंडी सिराली व लोक सेवा केंद्र सिराली में एक – एक  केंद्र, जनपद पंचायत टिमरनी में दो केंद्र, तहसील कार्यालय रहटगांव में 2 केंद्र संचालित है।
इसी तरह इंडियन पोस्टल बैंक द्वारा पलासनेर, बेड़ी, रनहाई कला, चारूवा, जिनवानिया, दीपगांव, पिपलिया, चौकड़ी,  बिच्छापुर, मगरधा, महेंद्रगांव , सुखरास,  चारूवा, चारखेड़ा, कमताड़ा, झाड़बीड़ा, प्रतापपुरा, आदमपुर, नौसर, नयागांव, छीपाबड़, ताजपुरा, और कुडावामाफी ग्रामों में आधार पंजीयन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। विभिन्न बैंकों द्वारा जिन ग्रामों की बैंक शाखाओं में आधार पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है उनमें बैंक ऑफ इंडिया टिमरनी, केनरा बैंक हरदा, जिला सहकारी बैंक हरदा, पंजाब नेशनल बैंक हरदा, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मांदला, तथा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक खिरकिया, व मधु मार्केट हरदा  की बैंक शाखा शामिल है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा टिमरनी जनपद पंचायत परिसर में स्थित परियोजना अधिकारी कार्यालय में आधार पंजीयन की सुविधा प्रारंभ की गई है।