हरदा | किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम देने के लिए राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से जिले के निर्धारित खरीदी केन्द्रों में गेंहू का उपार्जन 25 मार्च से प्रारंभ कर दिया गया है। गेंहू उपार्जन के लिए प्रति क्विंटल 2125 रुपए की दर निर्धारित की गई है। जिले भर में सहकारी समितियों के माध्यम से जिला उपार्जन एजेंसी म.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेंहू की खरीदी की जा रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक करने का कार्य आसान हो गया है। इस वर्ष किसानों को गेंहू खरीद के लिए एसएमएस नहीं भेजा जाएगा। किसान गेंहू के बिक्री का दिनांक तथा समय mpeuparjan.nic.in पोर्टल पर स्वयं बुक कर सकते हैं। उन्होने बताया कि किसान सबसे पहले ई उपार्जन पोर्टल पर उपार्जन की लिंक क्लिक करें। इसमें स्लॉट बुकिंग का विकल्प दिखेगा। किसान अपना पंजीयन कोड दर्ज करें। कोड दर्ज करने पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद किसान तहसील उपार्जन केन्द्र तथा उपज बिक्री का दिनांक दर्ज करें। इसके बाद स्लॉट बुक पर सबमिट करें। पोर्टल पर पंजीकृत किसान द्वारा बुक किए गए स्लॉट की जानकारी प्रदर्शित होगी। इसका प्रिंट निकाला जा सकता है। किसान अपने पंजीकृत एन्ड्रॉयड फोन, लोक सेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर, उपार्जन केन्द्र तथा इंटरनेट कैफे का उपयोग कर गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। किसान प्रतिदिन स्लॉट बुक करा सकते हैं। गेंहू का उपार्जन प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। किसान द्वारा बुक किए गए स्लॉट की वैधता सात कार्य दिवस की होगी। जिले में किसान किसी भी खरीदी केन्द्र में अपना गेंहू बेच सकते हैं।
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी
हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु...
विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज
रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे
9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित
ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |

