jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

हरदा न्यूज़ : जिला अस्पताल के सिक्युरिटी गार्ड के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी

मकड़ाई समाचार हरदा। बीती रात जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक सिक्युरिटी गार्ड को चार अज्ञात युवकों ने अस्पताल से बाहर गेट पर ले जाकर जमकर मारपीट की इसी बीच पुलिस ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। मारपीट के बाद युवक भाग गए। फिलहाल गार्ड का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मकड़ाई समाचार को घायल गार्ड राकेश ने बताया की चार दिन पहले शिशु के आईसीयू वार्ड में चार युवकों में से एक युवक को अंदर जाने से रोका था। वही एक महिला से विवाद हुआ था। उस समय उसने धमकाया गाली गलौच की थी। बीती रात साढ़े 8 बजे में जिला अस्पताल में ड्यूटी पर था। इसी दौरान चार युवक अस्पताल में आए और मुझसे गाली गालोच करने लगे। और बोले बाहर निकला तू। उसके बाद उन्होंने पकड़कर अस्पताल के गेट के बाहर ले गए। और मेरे साथ जमकर मारपीट की इसी बीच पुलिस सहित अन्य लोगो ने बीच बचाव किया। नही तो यह मेरा किडनैप कर लेते। और मुझे जान से खत्म कर देते। फिलहाल गार्ड का इलाज चल रहा है। वही पुलिस जांच में जुटी हुई है।