आप कार्यकर्ता आनन्द जाट का एक पोस्ट सोशल मीडिया में बहुत चर्चा में है। हालांकि भाजपा हरदा,आनन्द जाट को लेकर टीका टिप्पणी से बचती रहती है। स्थानीय विधायक एवं कॄषिमंत्री की संपत्ति को लेकर किया पोस्ट कुछ ऐसी तासीर का है कि इस पर बीजेपी हरदा का न तो कोई विरोध खंडन देखने को मिला, न ही इस पर हरदा कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला!
आनन्द जाट इस वीडियो में माननीय प्रधानमंत्रीजी से मुखातिब हैं।
आनन्द जाट के इस वीडियो पे लाइक्स कमेंट और शेयर की भरमार है। इस पोस्ट की सच्चाई क्या है। ये जब तक कोई जवाबदार नहीं बोलता तब तक रहस्य बना रहेगा।
ऐसे हालात में आनन्द जाट की बात को बल और लोगों को मुफ्त में आभासी आनंद मिल रहा है।
क्या है फेसबुक वीडियो पोस्ट में –
लहसुन प्याज टमाटर मिर्ची इनके भाव मध्यप्रदेश में बहुत बुरी तरह से गिरते हैं । इनके लिए बहुत आसानी से व्यवस्था की जा सकती है। जिससे भाव ना गिरे । करना कुछ नहीं है हर एक जिले में 11 कोल्ड स्टोरेज हाउस बना दो। ज्यादा बड़ा नहीं तो पांच पांच ,छ छ करोड़ का ही बनवा दो और पूरे 52 जिलों में आप यदि कोल्ड स्टोरेज हाउस बनवाते हैं तो 260 करोड़ों रुपए की लागत आती है ।अरे कृषि मंत्रालय बजट पिछले साल 16000 करोड़ का था उसमें यदि 260 करोड रुपए लगा दिए जाते तो किसानों की इतनी बुरी दुर्दशा नहीं होती। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने वो काम नहीं किया उसकी वजह हमारे कृषि मंत्री जी देखो बड़े-बड़े वेयर हाउस बना रखे हैं अपने नकारा लड़कों के लिए । यह सब लूट का पैसा है । लूट का पैसा है क्योंकि कृषि मंत्री जी जब राजनीति में आए थे तब उनके पास में मात्र 40 एकड़ जमीन थी। जिसमें तीन भाई थे और लाल मुरम की मिट्टी थी जिसमें कोई दम नहीं था। जिसमें कोई फसल पैदा नहीं होती थी और आज उनके पास में हजारों एकड़ से ऊपर जमीन निकल जाएगी। यह 500 करोड़ की लाइव संपत्तियां तो हमारे हरदा में ही हैं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी को इन बीजेपी के मंत्रियों लूट नहीं दिखेगी। इनको दिखेंगे मनीष सिसोदिया। मनीष सिसोदिया के यहां सारी एजेंसियां पहुंचाते हैं । बता कहां है संपत्ति । लेकिन उनके पास में कुछ नहीं निकल रहा है और यह बीजेपी के कृषि मंत्री जो हैं ।लूटमार करके इतनी बड़ी बड़ी संपत्ति या लाइव रख रखी है इनको कुछ बोलने की भी आवश्यकता नहीं है । इनके यहां सीबीआई नहीं भेजेंगे । इनके यहां नहीं भेजेंगे ।भेजेंगे तो मनीष सिसोदिया के यहां । आदरणीय प्रधानमंत्री जी, प्रधानमंत्री का पद बड़ा निष्पक्ष पद होता है ऐसा अटलजी कहते थे और प्रधानमंत्री का पद डेकोरम है कि आप को निष्पक्ष रहना चाहिए । लेकिन आप उस डेकोरम का ख्याल नहीं कर रहे हैं। यदि आप इतने अच्छे इंसान हो तो इनके यहां भेजो । इनके यहां सीबीआई ईडी भेजो । जिन्होंने पूरे मध्यप्रदेश के किसानों को लूट मारा है। इन्होंने बर्बाद कर दिया मध्यप्रदेश के सारे किसानों को ।उनके यहां क्यों नहीं भेजते हो।

