jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

पुलिस ने लौटाई माता पिता की मुस्कान, 24 घंटे में ढूंढ निकाला लापता बालक को |

अनिल उपाध्याय खातेगांव | खातेगांव के माल सगौदा से लापता हुआ 6 वर्षीय बालक को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में बुरहानपुर बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। बालक को ढूंढने में प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह राजपूत व सुनील प्रजापत की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है ।दोनों प्रधान आरक्षको की पुलिस अधिकारियों ने तारीफ की है।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक गोरेलाल पिता फूल सिंह कोरकु उम्र 42 साल निवासी ग्राम पुरनी थाना मुंदी जिला खंडवा हाल मुकाम खातेगांव के मातसगोदा ने उसके 6 वर्षीय बालक रितिक के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट खातेगांव थाने में दर्ज करते हुए बताया था कि मालसगोदा गांव में बीते दो-तीन वर्षों से किसान के यहा पर रहकर मजदूरी करता हूँ और उसके खेत पर बने टप्पर पर अपनी पत्नि मोना व लड़का रितिक, लड़की राजकुमारी के साथ रहता हूं।  28. मार्च.2023 को मैं सुबह से मजदूरी करने चला गया था। मेरी पत्नी व लड़की दोनो महुआ बीनने के लिये गये थे । टप्पर पर मेरा लड़का रितिक अकेला था । सुबह करीब 08.00 बजे मेरी पत्नी व लड़की दोनो महुआ बीन कर घर पर आये तो रितिक घर पर नही मिला तो मेरी पत्नी ने मुझे फोन लगाकर बताया कि रितिक घर पर नहीं है तो मैं घर पर आया और मेरी पत्नी व लड़की के साथ मिलकर मेरे लड़के रितिक की तलाश आसपास  व रिश्तेदारी में की लेकिन रितिक का कही कोई पता नहीं चला।
मेरे नाबालिक लड़के रितिक को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद जब जांच पड़ताल की पुलिस के सामने जो कहानी आई उसके अनुसार  महिला की दो शादियां हुई है पहले पति जितेंद्र जिसकी एक लड़की है ओतथा दूसरा पति गोरेलाल है जिसका 6 वर्ष का एक लड़का रितिक है। महिला उसके पहले पति गोरेलाल व दोनों बच्चों के साथ माल सौदा में किसान के खेत पर बने टप्पल में बीते दो-तीन साल से रहकर किसानी काम कर रही हे। इसी बीच 27 -28 रात को महिला का पहला पति जितेंद्र मालसगोदा गांव पहुंचा था। जहां उसने मौका पाकर 6 वर्षीय बालक धीरज को अपने साथ गांव ले गया। पूछताछ में यह बात सामने आने पर पुलिस ने उक्त बालक को उसके पिता के कब्जे से बुरहानपुर बस स्टैंड से  बरामद कर उसके माता-पिता को सौंपा है। पुलिस मामले में आगे संज्ञान ले रही है।