jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

वन विभाग की टीम ने चंद्रपुरा गांव से अवैध सागवान की जप्त 

अनिल उपाध्याय खातेगांव । वन विभाग की टीम लगातार लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ।टीम को जहां से भी शिकायत मिलती है, तत्काल सर्च वारंट के माध्यम से मौके पर पहुंचकर जप्ती की कार्रवाई कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लेती है ।वन विभाग की इस कार्रवाई से  लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
वन संरक्षक एवं पदेन वन मंडल अधिकारी देवास  पी.एन मिश्रा , उप वन मंडल अधिकारी  कन्नौद एस.एल यादव के मार्गदर्शन में एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव सुश्री  वंदना ठाकुर  के निर्देशानुसार ग्राम चँदपुरा में कमलेश पिता रमेश विश्वकर्मा के यहां सर्च वारंट के द्वारा उनके निवास के आसपास तलाशी ली गई जिसमें  कुल नग लट्ठे,चिरान  एवम मकान में लगी इमारती सागोन  कुल नग 89 , घन मीटर 1.159 इसकी कीमत रुपए 45181 की जप्ति गई आरोपियों के विरुद्ध  भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 एवम अन्य अधिनियम की धाराओं में  वनअपराध प्रकरण क्रमांक  487/10 दिनांक  29.3 .2023 कायम किया गया!जब्ती की कार्यवाही में  परिक्षेत्र सहायक मचवास साधुसिंह चौहान,परीक्षेत्र सहायक विक्रमपुर शुगर सिंह राजपूत , वनपाल हरिओम पाराशर वनरक्षक  सत्यनारायण बछानिया, संतोष मंडलोई, सोहन लाल परमार संजय सिंह, मालती शर्मा, कमल सिंह राणा, जोगेंद्रसिंह राणा , शैलेंद्र ठाकुर शैलेंद्र चौहान, वाहन चालक शिवप्रसाद  , सुनील, सुरक्षा श्रमिक दिनेश यादव, चंपालाल, रणजीत, सुरेश आदि   का विशेष  योगदान रहा |