jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

हरदा न्यूज : लोकतंत्र और संविधान को बचाने के मुद्दे पर 5 अगस्त को होगा अधिवक्ता सम्मेलन

हरदा : अभा युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री अवनी बंसल द्वारा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के मुद्दे पर 5 अगस्त शनिवार को  स्थानीय छीपानेर रोड स्थित होटल हवेली में प्रातः 11 से दोपहर 1.30 बजे तक अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

- Install Android App -

इसकी अध्यक्षता देश एवं प्रदेश में ख्यातिप्राप्त सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के सीनियर अधिवक्ता शशांक शेखर, अतिरिक्त महाधिवक्ता अजय गुप्ता, लिव लाॅ के को-फाउंडर पी. व्ही. दिनेश एवं नईदिल्ली के अधिवक्ता प्रखर दीक्षित विशेष रूप से शिरकत कर संबोधित करेंगे। आयोजक अवनी बंसल ने कहा कि देश में भ्रष्टतंत्र, भयतंत्र और भीड़तंत्र के बीच न्यायतंत्र, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की आवश्यकता है।

इस पर देश एवं प्रदेश के ख्यातिप्राप्त अधिवक्ताओं के साथ हरदा जिले के अधिवक्ता चर्चा करेंगे। इसको सफल बनाने सुश्री बंसल जिले के सभी अधिवक्ताओं को आमंत्रित कर रहीं हैं। इस क्रम में उन्होंने टिमरनी में अधिवक्ताओं से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया।