jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

हरदा न्यूज़ : छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल की दीवार पर पटका सिर, गंभीर घायल

मकड़ाई समाचार हरदा। छेड़छाड़ के मामले में बंद एक युवक ने 11 दिन में दूसरी बार अपने आपको घायल किया। शुक्रवार को आरोपी ने दीवार में सिर दे मारा। घायल का कहना था वह निर्दोष है। जेल स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उसे शाम को न्यायालय से जमानत मिल गई। इसके बाद जेल स्टाफ ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला जेल के जेलर एमएस रावत ने बताया खिरकिया निवासी आरोपी कौशल 11 जनवरी को नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद हुआ था। इसके बाद से ही वह अपने आपको घायल करने का प्रयास कर रहा था। उसे प्रहरियों के बीच रखा जा रहा था। तीन दिन पहले 17 जनवरी को भी आरोपी ने अपने आप को घायल करने का प्रयास किया। उसके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई । इसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी ने पहले दीवार पर सिर दे मारा। इसके बाद वह सिर के बल उल्टा कूद गया। इसमें उसकी पीठ में चोट आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेलर रावत ने बताया आरोपी कौशल की न्यायालय से जमानत भी मिल गई।