jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग

हरदा ; प्रबंध संचालक श्री मिश्रा ने वितरण केन्द्र टिमरनी का निरीक्षण किया विद्युत आपूर्ति के संबंध में उपभोक्ताओं से लिया फीडबैक


हरदा ;
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा द्वारा बुधवार को संचारण संधारण वृत्त हरदा के अंतर्गत वितरण केन्द्र टिमरनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने टिमरनी के घरेलू, गैर घरेल एवं कृषि उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति के संबंध में फीडबैक लिया और विद्युत संबंधी शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण केन्द्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपभोक्ताओं के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रबंध संचालक ने निरीक्षण के दौरान विद्युत प्रणाली सुदृढ़ीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के कार्यों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम्पनी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने कृत-संकल्पित है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कम्पनी के कार्यक्षेत्र में पारेषण एवं वितरण प्रणाली के उन्नयन हेतु सभी निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा कोताही बरतने वाले कार्मिकों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।