jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

हरदा बिग ब्रेकिंग : दुःखद सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित दो मासूम बच्चों की मौत, चाचा गंभीर घायल, कृषि मंत्री पटेल ने ट्वीट कर जताया दुःख

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा का शुक्ला परिवार सागर जिले में कुलदेवी की पूजा करने पैतृक गॉव जा रहे थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटना में पति पत्नी सहित दो मासूम बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मोहित शुक्ला पत्नी, मान्या शुक्ला मासूम बेटी दक्षा शुक्ला, लावण्या शुक्ला की मौत हो गई। वही चाचा पंकज शुक्ला घायल है। मृतक पति पत्नी हरदा रेलवे स्टेशन पर तिवारी जी बुक स्टॉल वालो के लड़की व दामाद है। सिराली मदर टेरेसा स्कूल में शिक्षिका है।

वही मोहित इंदौर में प्रायवेट जॉब करते है। इधर घटना के बाद परिवार व रिश्तेदार व शहर में शोक की लहर छा गई।

 

 

 

- Install Android App -

हरदा जिले के रहने वाले परिवार के सदस्यों की कार दुर्घटना में मृत्यु होने पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर जताया दु:ख..

कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने सागर जिले के राहतगढ़ के पास हरदा जिले के रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की कार दुर्घटना में मृत्यु होने पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हरदा जिले के रहने वाले शुक्ला परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु का हृदय विदारक समाचार अत्यंत ही दुखी और मन को व्यथित करने वाला है। मेरी परम पिता परमात्मा से प्रार्थना है कि मृतक परिवार के सदस्यों को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिवार के एक सदस्य के घायल होने की सूचना है।घायल व्यक्ति के प्रति भी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हो।

गौरतलब है कि हरदा जिले के रहने शुक्ला परिवार अपनी कुलदेवी की पूजा के लिए हरदा से हर द्वारा उन्नाव के लिए निकले थे। लेकिन बीच में राहतगढ़ के पास उनकी कार का रविवार को भीषण एक्सीडेंट हो गया।जिसमें परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु दुर्घटना स्थल पर ही हो गई।