हरदा : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 97वें जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में बांटे कंबल
मकड़ाई समाचार हरदा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 97 वें जन्मोत्सव पर स्थानीय वृद्धाश्रम में 50 कंबल वितरण किए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में पहुंच कर सभी वृद्धजनों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किए गए। इस दौरान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, रेखा पटेल, साधना जैन, पूजा शर्मा, योगमाया, सुनीता अग्रवाल, शशि शर्मा, उर्मिला, पुष्पा अग्रवाल, अनिता सराफ, अनिता राठौर, अनिता मौर्य, अचला गुहा, मोनिका व अन्य उपस्थित रहे।