jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

हरदा : भादूगांव, गहाल व मोरगढ़ी में ‘मतदाता सूची संबंधी शिविर’ सम्पन्न |

हरदा : जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम मोरगढ़ी के प्राथमिक शाला भवन व ग्राम गहाल के माध्यमिक शाला भवन में शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के भादूगांव में भी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 29 मतदान केन्द्रों के नागरिक सम्मिलित हुए। शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये कुल 264 आवेदन, नाम निरसन के लिये 64, नाम संशोधन के लिये 108 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान शिविरों में 351 मतदाताओं के आधार आईडी को वोटर आईडी से लिंक किये गए।