jhankar
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल

हरदा : मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से आयोजित होगा

हरदा : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण आगामी 10 से 25 मई तक आयोजित किया जाना हे। इस दौरान चिन्हांकित 67 सेवाएं प्रदान करने वाले सभी मैदानी कार्यालयों द्वारा शिविर आयोजित किये जायेगें। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पूरा लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से ष्मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरणष् प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने एवं योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सभी संबंधित जिला अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं । उन्होने निर्देशित किया है कि जनसेवा अभियान के दूसरे घटक के तहत सी.एम. हेल्पलाईन में गत 15 अप्रैल तक दर्ज एवं लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।