jhankar
ब्रेकिंग
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया

हरदा : लाड़ली बहना योजना की सभी हितग्राहियों के बैंक खाते डीबीटी इनेबल्ड करें कलेक्टर श्री गर्ग ने बैंकर्स को दिये निर्देश

हरदा : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में जून माह से 1 हजार रूपये प्रति माह जमा किये जाना है। इससे पूर्व जरूरी है कि जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, उन सभी महिलाओं के खाते आधार से लिंक हो और डी.बी.टी. इनेबल्ड हो। सभी बैंकर्स व्यक्तिगत रूचि लेकर यह कार्यवाही अगले कुछ दिनों में पूरी कर लें। यह निर्देश कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैंकर्स की बैठक में दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया व लीड बैंक प्रबन्धक श्री राहुल बजाज सहित विभिन्न बैंकों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि इसके लिये पंचायत सचिवों, पटवारियों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गये है कि वे इन महिलाओं को बैंक शाखा ले जाकर यह कार्यवाही पूरी करायें। बैंकर्स इन महिलाओं से आवश्यक दस्तावेज लेकर उनके खाते आधार लिंक्ड करने व डीबीटी इनेबल्ड करने की कार्यवाही पूरी करें।