हरदा: विधि विरुद्ध जमाव करने एवं आम रास्ता रोकने पर नए कानून की पहली FIR कोतवाली में हुई दर्ज! चार को भेजा जेल
हरदा। शहर के आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के ऊपर थाना कोतवाली मे केस दर्ज किया गया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह मर्सकोले ने बताया कि आरोपिगणो राहुल पवारे, महेंद्र काशिव ,. पंकज गार्गे ,राजेश कर्मा एवं तरुण झींझोरे के द्वारा विधि विरुद्ध जमाव एकत्रित करने और आमजन का रास्ता रोककर रोड जाम करने पर से आरोपी गणों के विरुद्ध भारतीय न्याय सहिता की धारा 126(2)एवं 191(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।
कोतवाली थाना मे नया कानून भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रथम FIR लेखबद्ध की गई है
उक्त पांचो आरोपिगणों को बी एन एस एस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर प्रकरण एस डी एम हरदा कोर्ट पेश किया गया जहाँ से महेन्द्र काशिव को जमानत का लाभ दिया गया शेष चारो को जेल दाखिल किया गया।
Harda Mandi Bhav | हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | 02 जुलाई 2024

