jhankar
ब्रेकिंग
डीजे पर डांस करते-करते युवक की मौत, दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुआ हादसा बैतूल: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका सफाई कर्मचारी की मौत 25 अक्टूबर से हरदा, 27 अक्टूबर से सिवनी मालवा, 1 नवंबर से इटारसी एवं 05 नवंबर से सोहागपुर के लिए तवा... 51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन

बड़ी खबर हरदा: झाड़फुक के चक्कर में वनांचल में दो महिलाओं की हुई मौत, बड़वानी में उल्टी दस्त, 8 मरीज अस्पताल में भर्ती!

संदीप अग्रवाल टिमरनी हरदा। टिमरनी विकासखंड अंतर्गत रहटगांव तहसील के वन ग्राम बड़वानी में वाटर इंफेक्शन के चलते आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि बड़वानी के सात से आठ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। उल्टी दस्त की शिकायत थी। फिलहाल स्वास्थ में सुधार है। वही सूत्रों की माने तो बीते दिनो गांव में बीमारी के चलते दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। वही बीमार लोगो की संख्या बढ़ गई। वही आज जिला अस्पताल से स्वास्थ विभाग की टीम गांव पहुंची है।

ज्ञात हुआ है कि पूर्व में झाड़ फूंक एवं उदासीनता के चलते उक्त बीमारी से 02 महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है,जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 08 अन्य मरीजों में लक्षण देख भर्ती करवाया गया।

- Install Android App -

मृतक महिलाओं की जानकारी : 

 1.मालती भगवानदास कोरकू उम्र 46 वर्ष,मृत्यु दिनांक 30/06/24.

2.श्रीमती मगराय छोटे लाल कोरकू उम्र 70 वर्ष, मृत्यु दिनांक 02/07/24.