jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

हरदा : शासकीय आई.टी.आई. हरदा में प्रवेश प्रारम्भ, विद्यार्थी 25 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है

हरदा : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा में सत्र 2023 के लिये प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल http://dsd.mp.gov.in/ पर अपना ऑनलाइन पंजीयन 25 जून तक कर सकते है। पंजीयन अपने स्तर पर इंटरनेट के माध्यम से अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केन्द्रों अथवा एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होने बताया कि शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिये पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। प्रवेश के इच्छुक आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से कराएं।