jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

हरदा : ग्राम डोलरिया में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प आज लगेगा


हरदा :
 बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में 22 जून को ग्राम पंचायत पहटकला में प्रातः 11 बजे से क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री के. आर. उइके ने बताया कि इस शिविर में ग्राम ढोलगांवकला, बेड़ियाकला, पहटकला, कानपुरा, धनवाड़ा, लोनी, बारंगी, कालियाखेड़ी व कालकुण्ड के आवेदक अपनी कक्षा आठवीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साइज के चार फोटो लेकर उपस्थित हो सकते हैं, ताकि पात्र होने पर शिविर में ही उनका ऑनलाइन आवेदन जमा कराया जा सके।