jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

हरदा : खुशियों की दास्तां, चौपाल में कलेक्टर को बताई समस्या, 3 दिन बाद ही दो गांवों में लगे ट्यूबवेल


हरदा :
 कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग प्रत्येक शुक्रवार को जिले के 4-5 गांवों का दौरा कर वहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते है और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश देते है। पिछले शुक्रवार को जब कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम लफांगढाना और छुरीखाल में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तो छुरीखाल पंचायत के ग्राम जामुनियाढाना के ग्रामीणों ने उन्हें गांव की पेयजल समस्या के बारे में बताया था। इसके साथ ही ग्राम लफांगढाना के ग्रामीणों ने भी कलेक्टर को गांव की पेयजल समस्या के बारे में चौपाल में बताया था। कलेक्टर श्री गर्ग के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्या यांत्रिकी श्री पवनसुत गुप्ता ने मंगलवार को दोनों गांवों में ट्यूबवेल खनन कराकर पेयजल की व्यवस्था करा दी, जिससे अब ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।