हरदा: श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई संपन्न, इटारसी के हर्षित वर्मा ने पाया प्रथम स्थान

राष्ट्रीय कवी संगम द्वारा हरदा के महर्षि विद्या मंदिर में किया आयोजन

 टिमरनी की अंकिता नागरे द्वितीय और प्रियांशी शांडिल्य तृतीय स्थान पर रही

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई हरदा द्वारा महर्षि विद्या मंदिर हरदा में श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रभुशंकर शुक्ल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश मूंदड़ा व विशेष अतिथि के रूप विद्यालय के डायरेक्टर दीपक राजपूत, इकाई के राष्ट्रीय मंत्री मुकेश शांडिल्य, जिलाध्यक्ष लोमेश गौर, होशंगाबाद के आलोक शुक्ला, महेंद्र नामदेव, ब्रजेश रिछारिया सहित अन्य उपस्थित थे।

काव्य पाठ के निर्णायक की भूमिका में ज्ञानेश चौबे, विक्रांत अग्रवाल व जय पुजारी ने सभी की कविताओं का सूक्ष्मता से निर्णय किया।नन्हे बालक दुहित गौर ने मां नर्मदा अष्टक से कार्यक्रम की शुरुआत की। जिले के प्रतिभागियों ने भगवान् श्रीराम के व्यक्तित्व पर कविता पाठ किया। जिसमे जिलास्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर अंकिता नागरे, द्वतीय स्थान पर प्रियांशी शांडिल्य तथा तृतीय स्थान पर महिमा पाटिल रही।

जिला अध्यक्ष लोमेश गौर ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में होशंगाबाद व हरदा जिले के चयनित प्रतिभागियों ने भी कविता पाठ किया। जिसमें प्रथम स्थान हर्षित वर्मा इटारसी ने प्राप्त किया वहीं टिमरनी की अंकिता नागरे द्वितीय और प्रियांशी शांडिल्य तृतीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। कार्यक्रम में जयकृष्ण चांडक लोमेश गौर,सावन सिटोके, शिरीष अग्रवाल,कपिल दुबे उपस्थित थे।