jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग

हरदा ; समरसता शिविरों में आपसी सहमति से हुआ भूमि विवादों का निराकरण


हरदा ;
जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिये राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि मंगलवार को हरदा अनुविभाग के ग्राम बैरागढ़, रहटाखुर्द एवं सुखरास में समरसता शिविर आयोजित किये गये। इसी तरह के शिविर टिमरनी अनुविभाग के ग्राम टिमरनी, चारखेड़ा, बरकला व मालौना में तथा खिरकिया अनुविभाग के ग्राम चौकड़ी, पाहनपाट तथा कुड़ावा में भी आयोजित किये गये। इन समरसता शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया गया।
हरदा तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविरों में राजस्व अभिलेख दूरूस्ती संबंधी 14, विभाजन संबंधी 2, कृषक ऋण संबंधी 8 तथा जाति प्रमाण-पत्र संबंधी 14 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार खिरकिया तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविरों में सीमांकन संबंधी 16, नामांतरण संबंध 15, बंटवारा संबंधी 7, बंधक मुक्ति संबंधी 5, भूमि बंधक संबंधी 25 एवं बीपीएल से संबंधी 2 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अलावा टिमरनी तहसील के ग्रामों में आयोजित शिविर में जाति प्रमाण-पत्र से संबंधी 15, नामातंरण से संबंधी 8, सीएम हेल्पलाइन से संबंधी 2, शस्त्र लायसेंस से संबंधी 1 तथा बीपीएल कार्ड संबंधी 1 प्रकरण का निराकरण किया गया। शिविरों में अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।