jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा: साईं आर्या कॉलोनी के पार्क में बना अवैध अतिक्रमण नगर पालिका ने जेसीबी से बरसते पानी उखाड़ा। पांच साल पहले की थी शिकायत !

Harda Big news: सिद्धि विनायक कॉलोनी (साईं आर्या) में पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर कॉलोनाइजर ने अतिक्रमण कर कार्यालय बना लिया था। जिसको लेकर स्थानीय कॉलोनी के लोगो द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी। बीते कल हरदा जिला प्रशासन की टीम भी पहुंची थी। रहवासियों ने पानी के भराव को लेकर निकासी के संबंध में अपनी बात रखी साथ ही पूर्व में पार्क पर किए अवैध अतिक्रमण को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की थी ।कॉलोनाइजर ने यहां अवैध ढंग से निर्माण कर अपना ऑफिस बना लिया था। जिसको लेकर कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कई बार नपा और कलेक्टर से शिकायत की थी। मकड़ाई एक्सप्रेस ने भी इस मामले को आज प्रमुखता से शासन प्रशासन के सामने रखा था। ओर आज दोपहर में ये कार्यवाही नपा ने कर दी।

कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि जिस जगह को कॉलोनी के नक्शे में पार्क के लिए आरक्षित कर खाली छोड़ा गया था। वहां करीब डेढ़ से दो हजार स्क्वायर फीट में कॉलोनी की मालिक ने नियमों को तांक पर रखकर यहां पर पक्का निर्माण कर लिया गया था। सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि यहां के रहवासियों की लगातार शिकायतें आ रही थी कि गार्डन की भूमि पर कॉलोनाइजर ने अवैध निर्माण कर लिया है।

- Install Android App -

हरदा: सिद्धि विनायक एन्क्लेव कालोनी (सॉई आर्या) कॉलोनी में वारिश में सड़क बन गई नाला, लोगो के घरों में घुस रहे सांप, 5 साल से लगातार शिकायत की अधिकारी जाते है। पानी देख कर आ जाते है। नहीं हुआ समस्या का समाधान!