jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

हरदा । ग्राम खमलाय में हुई 50 लाख डकैती मामले में क्षेत्र के कुख्यात बदमाश से पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिस कर्मी घायल, आरोपी फरार, पुलिस ने रखा इनाम !

हरदा। पूर्व सरपंच हीरालाल पटेल के घर डकैती मामले में  पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की सूचना देने पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी की घेराबंदी के दौरान एक पुलिसकर्मी धारदार हथियार से घायल हुआ है।

आज  पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर अज्ञात आरोपी की घेराबंदी करने और पूछताछ करने के दौरान पुलिस के एक जवान के धारदार हथियार से घायल होने की जानकारी  लगी है। पुलिस द्वारा जवान पर हमला करने वाले की सघन तलाश की जा रही है।  मिली जानकारी में पुलिस जवान के अंगूठे में चोट लगना बताया जा रहा है।  सूत्रों की मानें तो घायल पुलिस जवान छिपावड थाना में सुरक्षित है।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक  संजीव कंचन ने 5 जून की रात्रि में ग्राम खमलाय में हुई लूट के मामले में अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

इनका कहना है –

मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन ने बताया कि जांच टीम कार्यवाही कर रही है । पुलिस कर्मी को चोट आई है। वही एसडीओपी उदयभान सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मी घायल हुआ है। हमला करने वाले आरोपी की तलाश कर रहे हैं ।