jhankar
ब्रेकिंग
एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी

हल्द्वानी पहुंचे पीएम मोदी, उत्तराखंड को दी 17 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी रैली के लिए हल्द्वानी पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने कुमाऊं की 17,500 करोड़ रुपए से अधिक की 23 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष आज पूरी तरह नेतृत्व विहीन हो गया है, जो व्यक्ति हिन्दू और हिन्दुत्व में अंतर करता हो उसे सनातन धर्म के बारे में क्या पता होगा।