ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 19/05/2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Harda BIG news: आरोपी से पिस्तौल कारतूस जब्त, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ी, कोर्ट ने भेजा जेल Khandwa News: जब तक आपका शरीर स्वस्थ नहीं है तो आपका मन मस्तिष्क कैसे स्वस्थ रह सकता है। डॉ अरुण जोश... Harda News: बलाही समाज विवाह सम्मेलन समिति हंडिया की बैठक रविवार को Harda News: पानी की समस्या को लेकर किसानों ने हरदा विधायक डॉ. दोगने को सोपा ज्ञापन Harda News: मानवता शर्मसार एंबुलेंस नहीं मिली तो हाथ ठेले पर युवक ने अपनी मां को ले गया! सीएमएचओ बोल... Harda Mandi Bhav: आज 18/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today खातेगांव : नेमावर के युवक का शव सीहोर जिले में एक पुलिया के नीचे मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी , पुलि... खातेगांव : रविवार सुबह 07 से 11 तक रहेगी विद्युत सप्लाई बंद BIG News : क्या भाजपा 400 आंकड़ा पार कर पायेगी...? दिया अमित शाह ने जबाब

11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, जनवरी में हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

Crime News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मासूम बच्ची की देखरेख में जुटे डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल के NICU में नवजात के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि शुरुआत में पुलिस अधिकारियों व अस्पताल कर्मचारियों को भी यह विश्वास नहीं हुआ था कि 11 साल की बच्ची गर्भवती हो सकती है। शुरुआत में अस्पताल के कर्मचारी भी पेट फूलने की समस्या मान रहे थे, लेकिन जब बच्ची की जांच की गई तो सभी हैरान रह गए।

बच्ची को हुआ सामान्य डिलिवरी

बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का वजन 2.60 किलोग्राम है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

शुरुआत में बच्चे को सांस लेने में हुई थी दिक्कत

दुष्कर्म पीड़ित बच्चे के परिवार के नियमित संपर्क में रहने वाली CWC की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि जन्म के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा बेहतर इलाज के लिए मां व बच्चे को NICU में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बच्ची का अपहरण, फिर साहूहिक दुष्कर्म

गौरतलब है कि जनवरी माह में 11 साल की पीड़ित बच्ची का तब अपहरण कर लिया गया था, जब वह चीनी खरीदने के लिए एक स्थानीय दुकान पर थी। तभी 3 लोगों ने उसका चेहरा ढक कर अपहरण कर लिया और एक कब्रिस्तान में ले गए, जहां सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस में शिकायत के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि परिवार ने फरवरी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के पिता के बयानों के आधार पर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल इस मामले में पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

- Install Android App -

Don`t copy text!