jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत

मकड़ाई समाचार इंदौर । शहर में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सवारियों से भरी बस डिवाइडर कूद कर दूसरी तरफ आ गई। बाइक से जा रहे एक युवक को चपेट में ले लिया। सवारियां भी घायल हुई हैं।पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।टीआइ नरेंद्रसिंह रघुवंशी के मुताबिक हादसा राऊ रोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ है। बड़वानी से इंदौर आ रही यात्री बस (एमपी 46पी 0846) का अचानक गुल्ला टूट गया। बस अनियंत्रित हुई डिवाइडर कूद कर दूसरी तरफ आ गई। सामने से जा रहे बाइक सवार पंकज पुत्र महेश दुबे निवासी साईं विहार कालोनी को चपेट में ले लिया। पंकज को घसीटते हुए दूर तक ले गई। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। एसआइ केएस बामनिया के मुताबिक हादसे में बस चालक सरदारसिंह भी घायल हुआ है। कुछ सवारियों को भी चोट आई है। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ वाहन चालक बाल बाल बचे।