jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Beena News :: वंदे भारत के कोच 14 में लगी आग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बीना। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच की बैटरी में अचानक कुरवाई कैथोरा स्टेशन के पास आग लग गई। आग की खबर से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही ट्रेन रुकी, सारे यात्री गाड़ी से सामान सहित बाहर निकल आए। सूचना पर बीना नगर पालिका व रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग को बुझाया। बीना से रेलवे ने दुर्घटना राहत यान भी मौके के लिए रवाना किया गया है।

- Install Android App -

वंदे भारत सी-14 कोच की बैटरी में लगी आग

जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। बीना के पहले 7 बजकर 10 मिनट के आसपास कुरवाई कैथोरा स्टेशन के समीप ट्रेन के सी 14 कोच के नीचे से अचानक धुआं निकला और आग लग गई। आग देख ट्रेन रोकी गई। आग की खबर से ट्रेन में अफरा तफरी मच गई और लगभग सभी यात्री सामान सहित ट्रेन से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में 36 यात्री थे। आग कोच के नीचे लगी बैटरी में लगी थी। ट्रेन में आग देखकर आसपास से ग्रामीण दौड़े। बीना नगरपालिका से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। जो साढ़े आठ बजे तक पहुंची।