jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Datia News गैंगरेप – छोटी बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा को 4 आरोेपियों ने जबरन घर मेें खींचकर किया गैंगरेप,आरोपियो में एक भाजपा नेेता बेटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दतिया ।उनाव में छोटी बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा को अगवा कर चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब शुक्रवार शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, तब छोटी बहन ने घटना के बारे में स्वजन को बताया और कहा कि उसके साथ भी छेड़छाड़ की गई।

घर आकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की

- Install Android App -

स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर रात में विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की छोटी बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार को वह बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तभी आरोपित उन्हें एक आरोपित के घर खींचकर ले गए। यहां आरोपितों ने नाबालिग से छेड़खानी की, वहीं बड़ी बहन को एक कमरे में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर घटना के बाद घर लौटने पर पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया तब उसने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में जानकारी दी।

आरोपियोे में भाजपा मंडलाध्यक्ष का बेेटा

पीड़िता को तत्काल परिवार के लोग झांसी लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना के तीन आरोपितों ध्रुव राय, आदित्य यादव, विक्की साहू को गिरफ्तार कर लिया है। अमन यादव फरार है। ध्रुव राय के पिता भज्जू राय उनाव भाजपा मंडल के अध्यक्ष हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। वहीं मेडीकल रिपोर्ट आना भी शेष है।