15 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, दूसरे दिन हुई मौत, अनूपपुर में बिन ब्याही मां बनी नाबालिग, जांच में जुटी पुलिस
आरोपी ने जबरदस्ती किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसके झोले में मोबाइल भी डाल दिया था
मकड़ाई समाचार विदिशा/अनूपपुर। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, वहीं दूसरे दिन बच्चे की मौत हो गई। इधर अनूपपुर जिले में एक बिन ब्याही नाबालिग मां बन गई। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी हुई है।
नाबालिग के मां बनने के बाद बच्चे की हुई मौत
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को पेशाब रुकने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे गर्भवती बताया। खास बात यह रही कि कुछ समय बाद ही उसने एक बालक को जन्म दिया।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)