jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

16 से 22 फरवरी तक कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण व रुद्राक्ष वितरण का आयोजन,उमड़ा आस्था का जनसैलाब पहले दिन 3 लाख पहुंचे

  •  बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद रुद्राक्ष वितरण शुरू 

  •  दो लाख लोगों के लिए बनाए पंडाल में श्रद्धालुओं ने डेरा डाला 

  •  करीब तीन लाख श्रद्धालु एक दिन पहले ही पहुंच गए  

  • परिसर में जल चढ़ाने के लिए एक किमी लंबी श्रद्धालु की कतार

  • रुद्राक्ष वितरण काउंटर के सामने दो किमी लंबी तक श्रद्धालु की कतार 

  • सात दिन तक रात-दिन 24 घंटे रुद्राक्ष वितरण होगा

  • पांच ट्रक में भरकर 30 लाख से अधिक रुद्राक्ष नेपाल से बुलाए 

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सीहोर|16 से 22 फरवरी तक कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण व रुद्राक्ष वितरण का आयोजन रखा गया है, लेकिन दो दिन पहले ही दो लाख लोगों के लिए बनाए पंडाल में श्रद्धालुओं ने डेरा डाल लिया। हालत यह रही कि करीब तीन लाख श्रद्धालु एक दिन पहले ही पहुंच गए और परिसर में जल चढ़ाने के लिए एक किमी व रुद्राक्ष वितरण काउंटर के सामने दो किमी लंबी तक श्रद्धालु की कतार लग गई। इसके बाद बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद रुद्राक्ष वितरण शुरू करा दिया गया। हालांकि सात दिन तक रात-दिन 24 घंटे रुद्राक्ष वितरण होगा।सूत्रो की माने तो यहां पर लोगो का आने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है। अभी करीब 3 लाख लोग आ चुके है। सूत्रो की माने तो यहां पर लोगो का आने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है। अभी करीब 3 लाख लोग आ चुके है।
जानकारी के अनुसार एक साल पहले पांच ट्रक में भरकर 30 लाख से अधिक रुद्राक्ष नेपाल से बुलाए गए थे, जिन्हें पिछले साल हुए रुद्राक्ष महोत्सव में वितरित किया जाना था, लेकिन आयोजन में अधिक श्रद्धालु पहुंचने से रुद्राक्ष वितरण रोक दिया गया था, उसके बाद आनलाइन बुकिंग करने पर घर भेजने की बात कही थी, लेकिन वह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद कुछ काउंटर लगाकर आधार कार्ड पर वितरण शुरू किया था, लेकिन फिर इसे भी बंद कर दिया गया और बाद में सिर्फ मरीज के पर्चे पर रुद्राक्ष दिए जा रहे थे।
हालांकि कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से कहा था कि 16 से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव में इनका वितरण किया जाएगा। लेकिन दो दिन पहले ही मंगलवार को यहां बनाए गए तीन बड़े डोम सहित होटल, लाज व ग्रामीण क्षेत्र में जहां जिसको जगह मिली, वहां श्रद्धालुओं ने डेरा डाल लिया। वहीं बुधवार को एक दिन पूर्व ही यहां रुद्राक्ष वितरण के लिए बनाए गए दस काउंटर पर सुबह से कतारें लग गई, जिससे समिति ने निर्णय लेते हुए एक दिन पहले ही रुद्राक्ष वितरण शुरू करा दिया है। सात दिनों में 15 लाख से अधिक रुद्राक्ष वितरण की बात कही जा रही है, जो 24 घंटे दस काउंटर से वितरण किए जाएंगे। वहीं बड़ी संख्या में लोग कतारों में लगना जारी है।