jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

160 किलो गांजा के साथ तीन तस्‍करों को नारकोटिक्‍स की टीम ने दबोचा, वाहन में छुपाकर ले जा रहे थे

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले के रास्ते ओडिशा से भोपाल की ओर वाहन में छुपाकर ले जाते हुए 160 किलो गांजा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इंदौर से पहुंची टीम ने बरामद किया है। टीम ने यह कार्रवाई बैतूल-नागपुर फोरलेन 47 पर मिलानपुर टोल प्लाजा पर की है। वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

- Install Android App -

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप लाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम के सदस्य मिलानपुर टोल प्लाजा पर तैनात हो गए थे। रात करीब ढाई बजे एक मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी -05/जी-7503 मिलानपुर टोल प्लाजा पहुंचा। टीम ने उसे अपने कब्जे में लेकर वाहन चालक एवं उसके साथ बैठे अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर वाहन की तलाशी ली। वाहन के हर हिस्से की तलाशी लेने के बाद भी जब उसमें कुछ नही मिला तो टीम के सदस्य असमंजस में पड़ गए। तभी वाहन के नीचे देखने पर ऐसा लगा कि उसमें दो फर्श बने हुए हैं।

टीम ने एक हिस्से को जैसे ही उखाड़ा, वैसे ही उसमें गांजा से भरे 40 पैकेट रखे पाए गए। टीम ने पूरे पैकेट निकाले और वजन किया। हर पैकेट का वजन चार किलो पाया गया। इस तरह वाहन में से कुल 160 किलो गांजा बरामद किया गया। वाहन में एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी पाया गया है। टीम ने इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नही दी थी। फिलहाल टीम के द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।