ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

Ladli bahna yojna: लाडली बहना योजना की अगली किस्त इस दिन होगी जारी, इस बार मिलेंगे इतने पैसे

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की महिलाओं को 10 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। योजना की लाभार्थी महिलाएं सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली 11वीं किस्त का इंतजार कर रही है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको लाडली बहना योजना की अगली किस्त जुड़ी बड़ी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होती है। योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। योजना के लाभार्थी महिलाएं हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर रही है। इस योजना में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 10 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है। मध्य प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिला योजना के अंतर्गत पात्र मानी जाती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा हर महीने 10 तारीख को लाडली बहना योजना की आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

इस दिन आएगा अगली किस्त का पैसा

लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 10 तारीख को सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। पिछले माह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 मार्च को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई थी और अब महिलाओं को योजना की अगली किस्त का इंतजार है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त का पैसा 10 अप्रैल 2024 को सभी लाभार्थी महिलाओं के बीच खाते में ट्रांसफर करने वाले हैं। इस दौरान राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इन महिलाओ को मिलेगा अगली किस्त का पैसा

- Install Android App -

लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है। राज्य की जो महिलाएं सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन करेगी, केवल उन महिलाओं को योजना का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। योजना में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1.29 करोड़ महिलाओं को पात्र माना गया है। एवं सरकार द्वारा पात्रता धारी महिलाओं की सूची अधिकारी वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है, सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, केवल उन महिलाओं के बैंक खाते में 11वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। आप लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

ऐसे देखे पात्रता सूची में अपना नाम

1. सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3. मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से वेरीफाई करना होगा।
4. सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
5. दिखाई दे रही सूची में अपने जिले, तहसील एवं ग्राम पंचायत का चयन कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
6. आपके सामने लाडली बहना योजना की पात्रता सूची खुलकर आ जाएगी। जिसमें आप अपने नाम से कर सकते हैं।

High Court New Vacancy 2024 : हाई कोर्ट में निकली बम्फर भर्ती, यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज की जानकारी