jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच...

20 महीने में रिज्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर की 2 लाख यूनिट बिकी

नईदिल्ली। एथर एनर्जी के फैमिली स्कूटर रिज्ता ने लॉन्च के 20 महीने से भी कम समय में 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि मई 2025 में पहली लाख यूनिट्स की बिक्री के महज 7 महीने बाद मिली है, जिससे पता चलता है कि एथर रिज्ता की कितनी डिमांड है।

- Install Android App -

इसे इस बात से समझा जा सकता है कि एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में रिज्ता का मार्केट शेयर 70 फीसदी से ज्यादा है1अब आपको एथर रिज्ता की उपलब्धियों के बारे में बताएं तो अप्रैल 2024 में रिज्ता को फैमिली स्कूटर के रूप में पेश करने के बाद से एथर ने अपने पारंपरिक गढ़ साउथ से आगे बढ़कर देश के नए हिस्सों में अपनी पैठ बनाई है। रिज्ता की वजह से एथर ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में अपना मार्केट शेयर लगभग दोगुना कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही में इन राज्यों में एथर का मार्केट शेयर महज 7 फीसदी था, वहीं वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही, यानी नवंबर 2025 तक यह बढ़कर 14 फीसदी हो गया।

इसी तरह पंजाब में भी मार्केट शेयर 8 पर्सेंट से बढ़कर 15 पर्सेंट हो गया। उत्तर प्रदेश में यह 4 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अब आपको एथर रिज्ता की कीमत और खासियतों के बारे में बताएं तो रिज्ता एस की एक्स शोरूम प्राइस 1.15 लाख रुपये तक और रिज्ता जेड की एक्स शोरूम प्राइस 1.56 लाख रुपये तक है। दोनों ही मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 123 किलोमीटर और 159 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं। इसमें एक बड़ी और आरामदायक सीट है, जो लंबी यात्राओं के लिए भी कंफर्टेबल है। इसमें 56 लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस है। बता दें कि अप्रैल 2024 में लॉन्च होने के बाद से एथर रिज्ता ने कंपनी को नए-नए मार्केट में विस्तार करने में मदद की है। खासकर मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में एथर रिज्ता की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखी गई है।
टेराकोटा रेड जैसे नए कलर ऑप्शन और 3.7 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाले रिज्ता एस वेरिएंट ने भी बिक्री को बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। हाल ही में एथर एनर्जी ने भारतीय बाजार में 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का माइलस्टोन हासिल किया है और अपने एक्सपीरियंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 524 कर ली है। इस साल की शुरुआत में एथर रिज्ता को नेपाल और श्रीलंका जैसे इंटरनैशनल मार्केट में भी पेश किया गया था।