jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया पंजाब नेशनल बैंक का चपरासी

मकड़ाई समाचार दतिया (बसई)। लोकायुक्त टीम ने बसई स्थित पंजाब नेशनल बैंक की बसई शाखा के चपरासी को ऋण राशि निकलवाने के एवज में ग्रामीण युवक से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गुरुवार को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में ग्रामीण युवक मंगल लोधी निवासी मानिकपुर ने गत 12 दिसंबर को लोकायुक्त में शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने निर्धारित समय पर बसई पीएनबी शाखा पहुंचकर छापामार कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, बसई पीएनबी बैंक में ग्राम मानिकपुर निवासी मंगल लोधी का मुख्यमंत्री उद्यम योजना के तहत दो लाख 80 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ था। इसकी राशि निकालने के लिए वह लगातार बैंक के चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान बैंक में काम करने वाले सफाई कर्मी चपरासी नीरज शर्मा ने युवक से उसकी लोन राशि निकलवाने के लिए मैनेजर अनुज वर्मा के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत के रुप में मांग की।

- Install Android App -

परेशान युवक मंगल लोधी ने रिश्वत मांगे जाने के मामले में 12 दिसंबर को शिकायत लोकायुक्त से कर दी। इसके बाद 16 दिसंबर को लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करना तय किया। निर्धारित तिथि पर बैंक खुलने के बाद मंगल लोधी रिश्वत के 20 हजार रुपये लेकर वहां पहुंच गया। जहां उसने नीरज को उक्त राशि दी। इसी बीच लोकायुक्त टीम ने पहुंचकर नीरज को रंगे हाथों पकड़ लिया। जब टीम ने उससे रुपयों के बारे पूछताछ की तो वह घबरा गया। बैंक में भी लोकायुक्त टीम के छापे के बाद अफरा तफरी मच गई।

पकड़े गए चपरासी को लेकर टीम बसई थाने पहुंची। जहां शाम तक इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। लोकायुक्त टीम में टीआई ब्रजमोहन नरवरिया, टीम प्रभारी राघवेंद्र ऋषिश्वर, सहयोगी निरीक्षक आराधना डेविस, टीम सदस्य विश्वंभर सिंह भदौरिया, हेमंत शर्मा, आरिफ खान, प्रशांत रजावत, बलवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद शामिल रहे।