jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच...

नए अंदाज के साथ हुई 2026 रेनो डस्टर की वापसी

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में रेनो की आइकॉनिक एसयूवी डस्टर फिर वापसी कर चुकी है। नई 2026 रेनो डस्टर न सिर्फ डिजाइन के मामले में बदली है, बल्कि फीचर्स, इंटीरियर और पावरट्रेन के स्तर पर भी यह अपने पुराने मॉडल से कहीं ज्यादा एडवांस हो गई है। फ्रंट में स्लीक एलईडी डीआरएलएस, ‘डस्टर’ मोनोग्राम वाली ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और नए डिजाइन की एलईडी हेडलाइट्स इसे दमदार लुक देती हैं। साइड प्रोफाइल में नई 18-इंच की डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक क्लैडिंग और मजबूत रूफ रेल्स इसे ज्यादा प्रीमियम बनाती हैं। वहीं, रियर में कनेक्टेड टेललैंप्स और नया स्पॉइलर इसे पूरी तरह फ्रेश पहचान देते हैं। इंटीरियर की बात करें तो यहां बदलाव सबसे ज्यादा नजर आते हैं। जहां पुरानी डस्टर का केबिन सादा और उपयोगी था, वहीं नई डस्टर में सॉफ्ट-टच मटीरियल, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। लेदरेट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें इसे प्रीमियम एसयूवी की फील देती हैं। फीचर्स के मामले में नई डस्टर काफी आगे निकल चुकी है। इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और एडीएसएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

- Install Android App -

पावरट्रेन के तौर पर यह अब पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी। कीमतों का खुलासा मार्च में होगा, लेकिन अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये हो सकती है। इस तरह नई रेनो डस्टर एक बार फिर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। नई डस्टर का एक्सटीरियर पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी है।