हरदा| कलेक्टर संजय गुप्ता ने जिला टीकाकरण अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि आगामी 25 व 26 अगस्त को आयोजित होने वाले टीकाकरण महा अभियान के लिये सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें। उन्होने ऐसे गंभीर रोगियों तथा दिव्यांगजनों जो कि चलने फिरने में असमर्थ है, उनके घर जाकर कोविड वेक्सीनेशन कराने के लिये विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने जिले के सभी दिव्यांगजनों तथा कॉलेज के शतप्रतिशत विद्यार्थियों का टीकाकरण कराने के लिये उपसंचालक सामाजिक न्याय व प्राचार्य महाविद्यालय को निर्देश दिये।
ब्रेकिंग
