jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

मथुरा मे रेल के 25 डिब्बे उतरे, रेल ट्रैक पूरी तरह बाधित : एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रोककर रुट बदले

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मथुरा। आगरा-दिल्ली डाउन रेल रूट पर बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। आगरा से दिल्ली जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें पांच डिब्बे पलटकर अप रूट पर गिर गए। इससे दोनों ओर का रेल ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया। अप और डाउन रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां-तहां रास्ते में ही रोक दी गई हैं। ये घटना वृंदावन रेलवे स्टेशन से आझई के बीच हुई है। कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।

आगरा की ओर से दिल्ली रूट पर कोयला लदी मालगाड़ी बुधवार रात जा रही थी। अचानक वृंदावन रेलवे स्टेशन से आझई के बीच 7.54 बजे मालगाड़ी डिरेल हो गई। मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे। पांच डिब्बे पूरी तरह पलट गए हैं।

आस-पास के स्टेशनों पर रोकी गईं ट्रेनें

रेल प्रशासन ने दिल्ली से आगरा आने वाला इंटरसिटी को छाता पर रोक दिया, जबकि मेवाड़ एक्सप्रेस को भी छाता पर रोका गया है। तेलांगाना एक्सप्रेस को कोसीकलां रेलवे स्टेशन, यूपी संपर्क क्रांति, केरला एक्सप्रेस व कर्नाटका एक्सप्रेस को पलवल रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस को फरीदाबाद पर रोक दिया गया।

- Install Android App -

कई ट्रैन के रुट बदले

इसी तरह, आगरा से दिल्ली जाने वाली सोगढ़िया-नई दिल्ली एक्सप्रेस को मुड़ेसी, कोटा-उधमपुर एक्सप्रेस को जाजमपट्टी, नंदादेवी को बयाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

अधिकारी ने साजिश से किया इंकार*

आरपीएफ इंस्पेक्टर अवधेश गोस्वामी ने किसी प्रकार की साजिश से इनकार किया है। उनका कहना है कि इंजन और आगे के डिब्बे सुरक्षित हैं, इसलिए किसी प्रकार की साजिश की आशंका नहीं है। देर रात रेल अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे।